खेल की खबरें | विश्व टूर फाइनल्स में श्रीकांत की जीत के साथ शुरूआत, अश्विनी . सिक्की हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जीत के साथ शुरूआत की ।

बाली, एक दिसंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में जीत के साथ शुरूआत की ।

इससे पहले 2014 में सत्र के आखिरी इस टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण तक पहुंचे श्रीकांत ने पोपोव को ग्रुप बी के मुकाबले में 42 मिनट के भीतर 21 . 14, 21 . 16 से हराया ।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को हालांकि जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी ने 21 . 14, 21 . 18 से मात दी ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी को हराया ।

पहला गेम शुरूआत में करीबी रहा लेकिन ब्रेक तक श्रीकांत ने 11 . 9 की बढत बना ली । इसके बाद लगातार पांच अंक लेकर स्कोर 16 . 10 किया और जल्दी यह यह गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में वह 1 . 4 से पिछड़ रहे थे लेकिन जल्दी वापसी करते हुए ब्रेक तक दो अंक की बढत बना ली । यह बढत जल्दी ही 14 . 9 की हो गई लेकिन फिर अंतर 19 . 14 का रह गया । टोमा के लांग शॉट से श्रीकांत को चार मैच अंक मिले और बेहतरीन नेट प्ले से उन्होंने मुकाबला जीत लिया ।

अब उनका सामना तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान