देश की खबरें | बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर राहत कार्य शुरू करें अधिकारी: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों के लिए पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों के लिए पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने, राहत कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जाए और एक रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके।

मौसम विभाग के अनुसार, बाराबंकी जिले की राम सनेही घाट तहसील में सात मिमी और अंबेडकरनगर जिले के टांडा में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

उसने बताया कि बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई और गोरखपुर में 1.8 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ (हवाई अड्डा), देवरिया, धनघटा (संत कबीर नगर जिले में) और बिजनौर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर