देश की खबरें | ट्विटर पर स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा 'गोबैक स्टालिन'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी मुथुरामलिंग थेवर को श्रद्धांजलि देने रामनाथपुरम पहुंचे तो ट्विटर पर उनका विरोध शुरू हो गया। गुरु पूजा के मौके पर यहां आए स्टालिन के खिलाफ ट्विटर पर हैशटैग गोबैक स्टालिन 'ट्रेंड' करने लगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 30 अक्टूबर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी मुथुरामलिंग थेवर को श्रद्धांजलि देने रामनाथपुरम पहुंचे तो ट्विटर पर उनका विरोध शुरू हो गया। गुरु पूजा के मौके पर यहां आए स्टालिन के खिलाफ ट्विटर पर हैशटैग गोबैक स्टालिन 'ट्रेंड' करने लगा।

यह हैशटैग ट्विटर पर नौ घंटे से अधिक समय तक ट्रेंड करता रहा और भाजपा ने इसे लेकर द्रमुक पर तंज कसा। भाजपा ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध सोशल मीडिया पर ऐसे ही अभियान के लिए द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी पढ़े | Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत नेता नरेश टिकैत ने कहा-बाजारों में हाफ पैंट पहनकर न घूमें युवा लड़के.

वरिष्ठ भाजपा नेता एच राजा ने कहा कि स्टालिन को यह तब झेलना पड़ा है जब वह अपने गृह राज्य तमिलनाडु में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यही कर्म है। ’’ उन्होंने तिरुक्कुरल की एक उक्ति का हवाला दिया जिसका तात्पर्य है आप जैसे दूसरा के साथ करते हैं वैसे ही आपके साथ होता है।

भाजपा प्रवक्ता जी एस सूर्या ने कहा, ‘‘ द्रमुक ने अपने ही किये का फल चखा, #गोबैक स्टालिन।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने स्टालिन पर प्रहार किया और कुछ ने (2006-11) के द्रमुक शासन के दौरान ‘स्थायी बिजली कटौती’ जैसे आरोपों को याद किया। अन्य सोशल मीडिया मंचों पर भी उसकी चर्चा की गयी।

बाद में हैशटैग टीएनविद स्टालिन भी ट्रेंड करने लगा और कई ने द्रमुक प्रमुख को तमिलनाडु के लोगों के लिए ‘उम्मीद’ बताया।

अतीत में, मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को राज्य की यात्रा के दौरान ट्विटर पर ऐसे ट्रेंड का सामना करना पड़ा था तथा कई स्थानों पर ‘गो बैक’ के नारे वाले गुब्बारे छोड़े गये थे।

स्टालिन ने रामनाथपुरम के पासुमपोन गांव का दौरा किया और उन्होंने मुथुरामलिंग थेवर की 113 वीं जयंती के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं गुरू पूजा में शिरकत की।

द्रमुक प्रमुख ने कहा कि उन्हें पासुमपोन गांव की यात्रा कर खुशी मिली है और उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\