देश की खबरें | स्टालिन का केंद्र से अनुरोध, 12 मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र सरकार से श्रीलंका द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले को राजनयिक माध्यम से उठाने और उनकी तत्काल रिहाई व मछली पकड़ने वाली उनकी नावों की वापसी भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
चेन्नई, चार जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को केंद्र सरकार से श्रीलंका द्वारा 12 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले को राजनयिक माध्यम से उठाने और उनकी तत्काल रिहाई व मछली पकड़ने वाली उनकी नावों की वापसी भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विदेश मंत्री एस जयशंकर को संबोधित एक पत्र में उन्होंने भारतीय मछुआरों की तत्काल रिहाई के लिए उचित कार्रवाई की मांग की। पत्र की एक प्रति यहां मीडिया को उपलब्ध कराई गई।
स्टालिन ने पत्र में कहा, “मैं श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ 12 निर्दोष भारतीय मछुआरों (तमिलनाडु के सात और पुडुचेरी के पांच मछुआरों) को गिरफ्तार किए जाने की घटना की ओर आपका तत्काल और व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।”
तमिलनाडु के मछुआरों ने हाल ही में 61 दिनों की वार्षिक प्रतिबंध अवधि के बाद मछली पकड़ना फिर से शुरू किया है। यह प्रतिबंध 15 जून को समाप्त हो गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “इस गिरफ्तारी से तमिलनाडु के मछुआरे डरे हुए हैं और इससे राज्य के तटीय इलाकों में असुरक्षा और भय की भावना पैदा होने की भी आशंका है।”
इसलिए, उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले को उपयुक्त राजनयिक चैनलों के माध्यम से उठाएं और 12 मछुआरों की रिहाई और उनकी नौकाओं की तत्काल वापसी सुनिश्चित करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)