देश की खबरें | स्टालिन ने अन्नाद्रमुक पर ‘अनुचित’ परिसीमन का समर्थन करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को विपक्षी दल अन्नाद्रमुक पर केंद्र के प्रस्तावित ‘अनुचित’ परिसीमन का समर्थन करने का आरोप लगाया। परिसीमन के बारे में स्टालिन ने दावा किया कि यह ‘हमारी प्रगति को बाधित करने वाला है।’

चेन्नई, 11 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को विपक्षी दल अन्नाद्रमुक पर केंद्र के प्रस्तावित ‘अनुचित’ परिसीमन का समर्थन करने का आरोप लगाया। परिसीमन के बारे में स्टालिन ने दावा किया कि यह ‘हमारी प्रगति को बाधित करने वाला है।’

विश्व जनसंख्या दिवस पर उन्होंने 'एक्स' पर केंद्र सरकार को यह स्मरण कराते हुए पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु जनसंख्या नियंत्रण में अग्रणी है, महिलाओं को गरिमा के साथ सशक्त बनाता है, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सुनिश्चित करता है और सतत विकास का पक्षधर है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘और बदले में हमें क्या मिलता है? कम (संसदीय) सीटें। कम धन। संसद में हमारी आवाज को धीरे-धीरे बाहर धकेला जा रहा है। क्यों? क्योंकि तमिलनाडु ने सही कदम उठाए। और यही बात दिल्ली को असहज करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे भी बुरी बात यह है कि पलानीस्वामी (अन्नाद्रमुक प्रमुख) और उनकी पार्टी तमिलनाडु के साथ नहीं, बल्कि दिल्ली के साथ खड़ी हैं। वे अनुचित परिसीमन का समर्थन कर रहे हैं, जो हमारी प्रगति के लिए हमें दंडित करने वाला है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु झुकेगा नहीं और ‘‘हम साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे...।’’

प्रदेश में सत्तारूढ़ द्रमुक और स्टालिन आरोप लगाते रहे हैं कि जनसंख्या के आधार पर संसदीय परिसीमन की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या कम हो जायेगी।

हालांकि, केंद्र सरकार इससे इनकार करती रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\