देश की खबरें | श्रीराम और मिगुएल जीते, नागल बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिगुएल रेयेस-वेरेला की पुरुष युगल जोड़ी ने सोमवार को एडीलेड इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सुमित नागल को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद ऑकलैंड एएसबी क्लासिक के पुरुष एकल में हार का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, छह जनवरी भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के मिगुएल रेयेस-वेरेला की पुरुष युगल जोड़ी ने सोमवार को एडीलेड इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सुमित नागल को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद ऑकलैंड एएसबी क्लासिक के पुरुष एकल में हार का सामना करना पड़ा।

बालाजी और मिगुएल की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए भारत के रोहन बोपन्ना और कोलंबिया के उनके जोड़ीदार निकोलस बेरिनटोस को 4-6, 6-2, 10-7 से हराया।

बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ दो साल की साझेदारी का अंत करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले बेरिनटोस के साथ जोड़ी बनाई है।

पहला सेट गंवाने के बावजूद बालाजी और मिगुल ने दूसरे सेट में वापसी की और विरोधी टीम की खराब सर्विस और रिटर्न का फायदा उठाते हुए एक घंटे और 15 मिनट में जीत दर्ज की।

भारत और मैक्सिको की गैरवरीय जोड़ी इस एटीपी 250 टूर्नामेंट के अगले दौर में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेन के हेनरी पेटेन की जोड़ी से भिड़ेगी।

दूसरी तरफ भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी नागल को एएसबी क्लासिक में अमेरिका के एलेक्स मिचेलसन के खिलाफ पहला सेट जीतने के बावजूद दो घंटे 40 मिनट चले मुकाबले में 7-6, 4-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\