खेल की खबरें | हार के साथ श्रीकांत का विश्व टूर फाइनल्स में अभियान समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में अपने अभियान का अंत निराशाजनक हार के साथ किया जिन्हें हांगकांग के एंग का लोंग एंगस ने 12 . 21, 21 . 18, 21 . 19 से मात दी ।

बैंकॉक, 29 जनवरी नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में अपने अभियान का अंत निराशाजनक हार के साथ किया जिन्हें हांगकांग के एंग का लोंग एंगस ने 12 . 21, 21 . 18, 21 . 19 से मात दी ।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने पहला गेम जीता लेकिन बाकी दोनों गेम में लय कायम नहीं रख सके । यह उनका तीसरा और आखिरी राउंड रॉबिन मैच था ।

ग्रुप बी का यह पुरूष एकल मैच एक घंटे और पांच मिनट तक चला । दोनों खिलाड़ियों का इस मैच से पहले एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 2 . 2 का था ।

श्रीकांत को गुरूवार को दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी वांग जू वेइ ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश की उनकी उम्मीदें तोड़ दी थी ।

उसी मैच की तरह इसमें भी श्रीकांत ने शुरूआत अच्छी की और पहला गेम जीतकर बढत बना ली लेकिन बाकी दोनों गेम में वह उसे दोहरा नहीं सके ।

विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु आखिरी मैच में थाईलैंड की चोचुवोंग पोर्नवावी से खेलेगी । सिंधु भी नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\