खेल की खबरें | श्रीकांत, सात्विक . चिराग स्विस ओपन के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत स्विस ओपन बैडमिंटन पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी युगल वर्ग के अंतिम चार में जगह बनाई ।

बासेल, छह मार्च पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत स्विस ओपन बैडमिंटन पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी युगल वर्ग के अंतिम चार में जगह बनाई ।

दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी सात्विक साइराज और चिराग ने जनवरी में टोयोटा थाईलैंड ओपन में भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया था ।

चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन को 44 मिनट में 21 . 19, 21 . 15 से हराया ।

वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त चिराग और सात्विक ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंग यू सिन और टियो ई यि को 12 . 21, 21 . 19, 21 . 12 से मात दी ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत इससे पहले नवंबर 2019 में हांगकांग सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे । अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा ।

सात्विक और चिराग छठी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कार्प से खेलेंगे ।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु का सामना चौथी वरीयता प्राप्त डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\