खेल की खबरें | श्रीकांत, अश्विनी . सिक्की बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के किदाम्बी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में बृहस्पतिवार को थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से सीधे गेम में हार गए जिससे नॉकआउट चरण में प्रवेश की उनकी उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया ।

बाली, दो दिसंबर भारत के किदाम्बी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में बृहस्पतिवार को थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से सीधे गेम में हार गए जिससे नॉकआउट चरण में प्रवेश की उनकी उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया ।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत 2014 में नॉकआउट चरण में पहुंचे थे । उन्होंने तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन वितिदसर्न ने 21 . 18, 21 . 7 से हराया ।

इससे पहले महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा । उन्हें बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा ने 21 . 19, 22 . 20 से मात दी ।

अब उनका सामना ग्रुप बी के आखिरी मैच में इंग्लैंड की चोले बिर्च और लौरेन स्मिथ से होगा ।

पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गाइडोन और केविन संजय एस को वॉकओवर दे दिया । सात्विक के घुटने में दर्द के कारण दोनों ने आगे नहीं खेलने का फैसला किया ।

श्रीकांत की वितिदसर्न के हाथों यह तीसरी हार थी । वह सितंबर में सुदीरमन कप और पिछले साल एशियाई टीम चैम्पियनशिप में भी उससे हारे थे ।

ग्रुप बी में मलेशिया के दूसरी वरीयता प्राप्त ली जि जिया शीर्ष पर हैं जबकि श्रीकांत और वितिदसर्न एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर है । श्रीकांत का सामना जिया से होगा जबकि वितिदसर्न फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से खेलेंगे ।

विजेता को शीर्ष दो में रहने के कारण नॉकआउट चरण में प्रवेश मिलेगा। दोनों के जीतने पर जीते और हारे गेम की गिनती होगी ।

दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी वितिदसर्न ने शुरू ही से श्रीकांत को दबाव में ला दिया । उसने 5 . 2 की बढत बना ली और ब्रेक तक 11 . 6 की बढत हो गई । श्रीकांत ने यह अंतर 13 . 15 का किया लेकिन थाई खिलाड़ी ने फिर वापसी करके 19 . 14 की बढत बना ली और पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में श्रीकांत उनका सामना ही नहीं कर सके और कई सहज गलतियां की । खराब रोशनी के कारण खेल निलंबित भी करना पड़ा । खेल बहाल होने पर थाई खिलाड़ी ने आसानी से जीत दर्ज की ।

बुधवार को लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली जब उनके प्रतिद्वंद्वी केंतो मोमोता ने कमर की चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया । डेनमार्क के रास्मस गेमके ने भी घुटने की चोट के कारण विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ मुकाबला छोड़ दिया । मोमोता और गेमके के नाम वापिस लेने पर लक्ष्य और एक्सेलसेन क्वालीफाई करेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\