देश की खबरें | श्रीहरि लगातार दूसरे फाइनल में, लिकिथ और पुरूषों की चार गुणा 200 मीटर टीम भी पदक की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज एशियाई खेलों में सोमवार को पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में छठे स्थान पर रहकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गए ।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज एशियाई खेलों में सोमवार को पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में छठे स्थान पर रहकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गए ।

पुरूषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में छठे स्थान पर रहे नटराज ने 25 . 43 सेकंड का समय निकाला और अपनी हीट में तीसरे जबकि कुल छठे स्थान पर रहे ।

लिकिथ सेल्वराज पुरूषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए । उन्होंने 1 : 01 . 98 का समय निकाला ।

आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, कुशाग्र रावत और तनीश जॉर्ज मैथ्यू की चौकड़ी पुरूषों की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में फाइनल में पहुंच गई ।

भारतीय टीम हीट में 7 : 29 . 04 का समय निकालकर छठे स्थान पर रही ।

सारे फाइनल आज ही होने हैं ।

पूर्व कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े (पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल), ओलंपियन माना पटेल (महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक), अनिल कुमार एस आनंद (पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल), देसिंघु धिनिधि (महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल) और हशिका रामचंद्र (महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले) फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू