देश की खबरें | श्रीहरि ’बी’ फाइनल में शीर्ष पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज ने 55.28 सेकेंड के समय के साथ फ्रांस के लिमोग्स में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक ‘बी’ वर्ग का फाइनल जीता।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारत के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज ने 55.28 सेकेंड के समय के साथ फ्रांस के लिमोग्स में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक ‘बी’ वर्ग का फाइनल जीता।

इस 21 बरस के खिलाड़ी ने साल की अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर में  55.88 सेकेंड का समय निकाला। वह अपनी पसंदीदा स्पर्धा में 46 तैराकों में शीर्ष 10 में रहे, लेकिन ‘ए’ फाइनल के लिए जगह नहीं बना सके।

इसके बाद नटराज ने हीट में 0.60 सेकेंड के समय के साथ ‘बी’ फाइनल जीता।

पुरुषों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नटराजन 50.51 सेकेंड का समय निकालकर 18वें स्थान पर रहे और  फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

ओलंपियन माना पटेल महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 45 तैराकों के बीच 30.17 सेकेंड के समय के साथ 25वें स्थान पर रहीं। वह भी फाइनल में जगह बनाने में  असफल रहीं।

तोक्यो खेलों में भाग लेने वाली तैराक महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में 50 प्रतिभागियों में से 18वें स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस