खेल की खबरें | श्रीलंका के तीन विकेट 94 रन पर गिरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली पारी में 312 रन बनाने वाली श्रीलंका की टीम 149 रन से पिछड़ी थी और अभी भी 55 रन से पीछे है ।

पहली पारी में 312 रन बनाने वाली श्रीलंका की टीम 149 रन से पिछड़ी थी और अभी भी 55 रन से पीछे है ।

बारिश और खराब रोशनी के कारण चौथे दिन सुबह 15 मिनट का खेल बाधित रहा । कप्तान दिमुथ करूणारत्ने और निशान मदुष्का ने पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़ लिये थे जब अबरार अहमद ने पहला विकेट लिया ।

करूणारत्ने 20 रन बनाकर मिडविकेट पर कैच दे बैठे । कुसाल मेंडिस ने मदुष्का के साथ 37 रन की साझेदारी की । वह बायें हाथ के स्पिनर नोमान अली की गेंद पर पगबाधा आउट हुए ।

मेजबान ने तीसरा विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गंवाया जो नोमान की गेंद पर पहली स्लिप में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को कैच देकर लौटे ।

लंच के समय मदुष्का 47 और दिनेश चांदीमल एक रन बनाकर खेल रहे थे ।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 461 रन बनाये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी