खेल की खबरें | श्रीलंका के चार विकेट पर 255 रन, 153 रन की बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक चार विकेट पर 255 रन बनाकर वेस्टइंडीज पर 153 रन की बढ़त हासिल कर ली।

नार्थ प्वाइंट (एंटीगा), 24 मार्च श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक चार विकेट पर 255 रन बनाकर वेस्टइंडीज पर 153 रन की बढ़त हासिल कर ली।

पहली पारी में 169 रन बनाने वाली श्रीलंका ने तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में 271 पर समेट दिया जिससे मेजबान टीम ने 102 रन की बढ़त बना ली थी।

फिर श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने के 76 रन और ओशाडा फेर्नांडो के 91 रन की मदद से दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 255 रन बना लिये।

श्रीलंका ने पहला विकेट पांचवें ही ओवर में गंवा दिया था लेकिन थिरिमाने और फर्नांडो ने मिलकर दूसरे विकेट के लिये 301 गेंद में 162 रन की साझेदारी निभायी और दोनों ने मंगलवार को श्रीलंका को वापसी करने में अहम भूमिका अदा की।

थिरिमाने ने पहली पारी में भी 70 रन बनाये थे।

कायले मेयर्स ने फर्नांडो को आउट कर टेस्ट में अपना पहला विकेट हासिल किया, इसके बाद उन्होंने खराब फार्म में चल रहे दिनेश चांदीमल (04) को आउट किया, दोनों का कैच विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा ने लपका।

जब केमार रोच ने थिरिमाने को बोल्ड किया तो श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 189 रन हो गया था और टीम ने लगातार तीन विकेट 19 रन के अंदर गंवा दिये। लेकिन तब टीम 87 रन से आगे हो चुकी थी।

धनंजय डि सिल्वा और पाथुम निसांका ने फिर स्टंप तक पांचवें विकेट के लिये नाबाद 66 रन की साझेदारी निभायी। डि सिल्वा 46 और निसांका 21 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

इससे पहले श्रीलंका ने वेस्टइंडीज की पहली पारी शीर्ष स्कोरर रहकीम कोर्नवाल को 61 रन पर आउट कर समाप्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स