विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में फंसे चार भारतीय मछुआरों को बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई नौसेना ने पश्चिमी तट के पास मछली पकड़ने वाली उस नौका में सवार चार भारतीय मछुआरों को बचा लिया, जो समुद्र में लापता हो गई थी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, सात जुलाई श्रीलंकाई नौसेना ने पश्चिमी तट के पास मछली पकड़ने वाली उस नौका में सवार चार भारतीय मछुआरों को बचा लिया, जो समुद्र में लापता हो गई थी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने समन्वित खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान शुरू किया और मछुआरों को रविवार को बचा लिया गया।

एमआरसीसी ने श्रीलंकाई नौसेना को जानकारी दी कि मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति के कारण 29 जून को लापता हो गई थी और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था।

बयान में कहा गया, ‘‘इस (खोज एवं बचाव) अभियान के तहत चार भारतीय मछुआरों को बचाया गया, जो समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव के संकट में घिरने के कारण चिलाव में फंस गए थे।’’

भारत के मिनिकॉय द्वीप के रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित रूप से डिकोविता बंदरगाह लाया गया, जहां श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल ने उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की।

बयान में कहा गया, ‘‘यह एमआरसीसी, कोलंबो के सहयोग से भारतीय मछुआरों के बचाव के सफल अभियान का मात्र दो सप्ताह में दूसरा मामला है।’’

नौसेना ने कहा कि मछुआरों को बाद में आगे की प्रक्रिया के लिए वट्टाला पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। अतीत में, पाक जलडमरूमध्य में द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने वाले भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा गोलीबारी किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त करने की घटनाएं हुई हैं।

पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला संकीर्ण जल क्षेत्र है। यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछलियों के लिहाज से एक समृद्ध क्षेत्र है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज