देश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर ने भारतीय नौसेना प्रमुख से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा ने बुधवार को भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से यहां मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रणाली पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 24 मई श्रीलंका की नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा ने बुधवार को भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से यहां मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रणाली पर चर्चा की।

वाइस एडमिरल परेरा 23 से 27 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे एक दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक में जवानों को श्रद्धांजलि दी।

अपनी यात्रा के दौरान परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमला में स्प्रिंग टर्म 23 की ‘पासिंग आउट परेड’ की अध्यक्षता करेंगे।

अधिकारी के अनुसार वाइस एडमिरल परेरा ने बुधवार को एडमिरल कुमार से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक प्रणालियों पर चर्चा की।

अधिकारियों के अनुसार भारत और श्रीलंका के बीच करीबी और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास’ के समुद्री दृष्टिकोण के अनुसार समुद्री क्षेत्र में अपनी साझेदारी को बढ़ाया है।

अधिकारियों के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर की यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते नौसैन्य सहयोग को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\