देश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को पकड़ा; स्टालिन ने रिहाई के लिए केंद्र को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र को बताया कि राज्य के आठ और मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा है और उन्होंने ऐसी गिरफ्तारियों की ‘खतरनाक पुनरावृत्ति’ पर चिंता जतायी।

चेन्नई, 27 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र को बताया कि राज्य के आठ और मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा है और उन्होंने ऐसी गिरफ्तारियों की ‘खतरनाक पुनरावृत्ति’ पर चिंता जतायी।

एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 23 अगस्त को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था।

स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक पत्र लिख कर कहा कि ताजा मामले में रामेश्वरम से समुद्र में गए आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी नौका जब्त कर ली गयी है।

स्टालिन ने कहा, ‘‘इस समय 116 मछुआरे और 184 नौका श्रीलंका के कब्जे में हैं। ऐसी घटनाओं की भयावह पुनरावृत्ति ने गिरफ्तार मछुआरों के परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है और भारतीय मछुआरों के सामने आजीविका की समस्या को और बढ़ा दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी आजीविका इन जल क्षेत्रों पर निर्भर करती है और ऐसी गिरफ्तारियां न केवल मछुआरों की आजीविका को प्रभावित करती हैं, बल्कि उनके परिवारों के कल्याण को भी खतरे में डालती हैं।’’

उन्होंने जयशंकर से आग्रह किया कि वे श्रीलंका की हिरासत में मौजूद सभी भारतीय नौकाओं और मछुआरों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में तेजी लाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\