देश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 54 मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पांच नावें जब्त कर ली।

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 25 मार्च श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पांच नावें जब्त कर ली।

अधिकारियों ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मत्स्यपालन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम और नागापट्टिनम के अलावा पुडुचेरी के कराईकल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने उन्हें बुधवार रात को नीदुनथीवु के पास से पकड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को आगे की जांच के लिए श्रीलंका के विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया है और संभावना है कि उन्हें जब्त की गई नौकाओं के साथ प्राधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

रामनाथपुरम लोकसभा सीट से सांसद केएन कानी ने केंद्र के समक्ष यह मामला उठाया है।

भारत के मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बार-बार तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार करने की घटनाओं पर चिंता जताई है और केंद्र तथा राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\