विदेश की खबरें | श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका को जब्त कर लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, एक जुलाई श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका को जब्त कर लिया है।

एक सप्ताह के भीतर मछुआरों को गिरफ्तार करने की यह दूसरी घटना है।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां सोमवार रात को तलाईमन्नार क्षेत्र के जलक्षेत्र में की गईं।

नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौका को मन्नार में मत्स्य निरीक्षणालय को सौंप दिया जाएगा।

नौसेना ने रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। भारत और श्रीलंका दोनों के मछुआरों को अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद विषय रहा है, जिसमें श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने तो पाक जलडमरूमध्य में देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी तक की और उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था।

पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला एक संकरा जलक्षेत्र है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से एक समृद्ध क्षेत्र है।

सुरभि वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\