देश की खबरें | श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कोडियाकराई तट के पास कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपट्टिनम (तमिलनाडु), 10 नवंबर श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को कोडियाकराई तट के पास कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

मछुआरों के एक संघ ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों को आरजेडी नेता मनोज झा ने नकारा, बोले-200 फीसदी महागठबंधन की सरकार बनेगी.

मछुआरों के संघ ने यहां बताया कि मछुआरे नगापट्टिनम जिले के तरंगम्बडी के रहने वाले हैं और उन्हें श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संघ के प्रतिनिधियों ने यहां दावा किया कि मछुआरे सात नवंबर को समुद्र में गए थे और आज सुबह कोडियाकराई से 20 समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: कांग्रेस के फ्लॉप परफॉरमेंस से बिहार में कमजोर हुई तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की लड़ाई?.

तभी वहां श्रीलंका की नौसेना के कर्मी आ गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसनथुरई ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

इस बीच, पुडुचेरी के कराईकल जिले के निवासी 14 मछुआरे, नाव के इंजन में खराबी के चलते श्रीलंका की समुद्री सीमा में चले गए थे जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने बचा लिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कराईकल से प्राप्त खबर के अनुसार इन सभी मछुआरों को घर वापस भेज दिया गया है और उम्मीद है कि वह बुधवार तक पहुंच जाएंगे।

कराईकल के मत्स्यपालन विभाग के उप निदेशक कवियरासन ने कहा कि यह मछुआरे आठ नवंबर को समुद्र में गए थे और अगले दिन बह कर दूर चले गए।

उन्होंने बताया कि जब मछुआरों की नाव समुद्र में फंस गई तब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें कलाई नगर के तट पर पहुंचने में सहायता की।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा मछुआरों को वापस घर भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\