विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई अधिकारियों ने कथित तौर पर द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके ट्रॉलर जब्त कर लिये हैं। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, नौ फरवरी श्रीलंकाई अधिकारियों ने कथित तौर पर द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके ट्रॉलर जब्त कर लिये हैं। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान हुईं।

इसमें कहा गया है, “श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रहे 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।”

बयान में कहा गया है कि नौसेना विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है, तथा स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इन गतिविधियों के प्रभाव को ध्यान में रखती है।

नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ईरानतिवु द्वीप लाया गया, जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए किलिनोच्ची के सहायक मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया जाएगा।

पिछले सप्ताह इसी तरह की एक घटना में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था और एक नौका जब्त कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\