खेल की खबरें | श्रीलंकाई क्रिेकटरों ने वार्न के निधन पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के आकस्मिक निधन से श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर भी स्तब्ध है जिन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

कोलंबो, पांच मार्च आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के आकस्मिक निधन से श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर भी स्तब्ध है जिन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

अर्जुन रणतुंगा मैदान पर कई बार इस दिवंगत आस्ट्रेलियाई के सामने हुए और कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई। रणतुंगा ने कहा, ‘‘मैं दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक के अचानक निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शेन और मेरा मैदान पर काफी प्रतिस्पर्धी रिश्ता रहा लेकिन हम दोनों क दूसरे का काफी सम्मान करते थे। ’’

पूर्व सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने कहा, ‘‘स्पिन के जादूगर के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हमें आपकी कमी महसूस होगी। ’’

पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने ट्वीट किया, ‘‘पूरी तरह स्तब्ध हूं, महान क्रिकेटर और दोस्त शेन वार्न के बारे में सुनकर दुखी हूं, विश्वास नहीं हो रहा। ’’

एक अन्य पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी पीढ़ी के महानतम क्रिकेटरों में से एक के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट