श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को हुई बहुत बड़ी क्षति, स्टार ऑलराउंडर Isuru Udana ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

श्रीलंका के गेंदबाजी आल राउंडर इसुरू उडाना ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इस तरह उन्होंने एक दशक से लंबे करियर का अंत किया. उडाना ने 12 साल के अपने करियर में केवल 21 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 45 विकेट हासिल किये हैं.

इसुरु उड़ाना (Photo Credits: Instagram)

कोलंबो, 31 जुलाई: श्रीलंका के गेंदबाजी आल राउंडर इसुरू उडाना ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इस तरह उन्होंने एक दशक से लंबे करियर का अंत किया. उडाना ने 12 साल के अपने करियर में केवल 21 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 45 विकेट हासिल किये हैं.

वह गुरूवार को भारत के खिलाफ समाप्त हुई सीमित ओवर की श्रृंखला का हिस्सा थे. 33 साल का यह खिलाड़ी हालांकि घरेलू और फेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेगा. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दो सत्र पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व किया था.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें साल 2021 में भारत के लिए टेस्ट, वनडे और T20I क्रिकेट में किन-किन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

उडाना ने ट्विटर पर बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट हमेशा मेरा प्यार था और बना रहेगा. मैंने हमेशा राष्ट्रीय सम्मान और खेल भावना को बरकरार रखते हुए मैदान के अंदर और बाहर अपना शत प्रतिशत दिया.’’

इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उनके संन्यास लेने का सही समय था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड