खेल की खबरें | श्रीलंका ने तीसरा टी20 जीता ,श्रृंखला 2 . 1 से न्यूजीलैंड के नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. परेरा के 44 गेंद में शतक और कप्तान चरित असालांका के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने पांच विकेट पर 218 रन बनाये जो टी20 में उसका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है । इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

परेरा के 44 गेंद में शतक और कप्तान चरित असालांका के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने पांच विकेट पर 218 रन बनाये जो टी20 में उसका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है । इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

न्यूजीलैंड ने पहला मैच आठ रन से और दूसरा 45 रन से जीता था ।

न्यूजीलैंड की टीम सात विकेट पर 211 रन ही बना सकी जिसमें रचिन रविंद्र ने 39 गेंद में 69 रन का योगदान दिया ।

न्यूजीलैंड की शुरूआत बहुत अच्छी रही और पावरप्ले के छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 60 रन बने । असालांका ने रविंद्र, मार्क चैपमैन (नौ) और ग्लेन फिलिप्स (छह) को आउट किया ।

असालांका ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये थे लेकिन डेरिल मिचेल ने उनके आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर उनका औसत बिगाड़ दिया ।

वानिंदु हसरंगा ने मिचेल हे (आठ) और माइकल ब्रासवेल (1) को 16वें ओवर में पवेलियन भेजा । न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी । पहली तीन गेंद पर छह रन लेने के बाद जाक फोक्स ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया । आखिरी दो गेंद पर न्यूजीलैंड को 10 रन की जरूरत थी लेकिन उसके बल्लेबाज तीन रन ही बना सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज