खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के दौरे से श्रीलंका को मिलेगी वित्तीय मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को कहा कि तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के टिकटों से होने वाली आय को जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दान किया जायेगा।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को कहा कि तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के टिकटों से होने वाली आय को जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दान किया जायेगा।

एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये हमारे लोगों के लिए कठिन समय है। हम वास्तव में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के आभारी हैं कि एक राष्ट्र के रूप में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वे इस श्रृंखला का समर्थन कर रहे हैं।’’

श्रीलंका 1948 में स्वतंत्र होने के बाद सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है।

श्रृंखला का आगाज मंगलवार यहां के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 मैच से होगा। कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद पहली बार स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक दर्शकों के आने की मंजूरी होगी।

मंगलवार और बुधवार को खेले जाने वाले शुरुआती दो टी20 मैच के टिकट शनिवार को महज पांच घंटे के अंदर बिक गये।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले के लिए मजबूत एकादश की घोषणा की है जिसमें मध्यक्रम में जोश इंगलिश पर अनुभवी स्टीव स्मिथ को तरजीह दी गयी है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से श्रीलंका के खिलाफ हमने करीबी मुकाबले खेले है। वे अच्छी टीम है और उनके पास कुछ मैच विजेता खिलाड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वानिंदु हसरंगा जैसे गेंदबाज ने दिखाया कि वे सपाट पिचों पर भी प्रभावी हो सकते है।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने उम्मीद जतायी कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में इस साल की शुरुआत में कड़ी टक्कर दी थी। हमें विश्वास है कि हम अपनी परिस्थितियों में अच्छा करेंगे। हमारे पास शानदार गेंदबाजी इकाई है लेकिन बल्लेबाजों को अच्छा करना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\