जरुरी जानकारी | कीमतों पर अंकुश के लिए भारत से 9.21 करोड़ अंडों का आयात करेगा श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने भारत से 9.21 करोड़ अंडे आयात करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, 29 अगस्त श्रीलंका ने भारत से 9.21 करोड़ अंडे आयात करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि देश में अंडों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और मास मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने कहा कि यह निर्णय सोमवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

राज्य व्यापार निगम ने अंडों की कमी और बाजार में उतार-चढ़ाव की चिंताओं के बीच सरकार से भारत से अंडे के आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

गुणवर्धने ने कहा, , ‘‘पशु उत्पाद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुशंसित तीन भारतीय कंपनियों से कोटेशन (निविदा मूल्य) मांगे गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऑर्डर तीन महीने की अवधि के लिए निर्धारित हैं।

श्रीलंका मार्च से ही भारत के अंडों पर निर्भर रहा है, जब विदेशी मुद्रा संकट के कारण पशु आहार के आयात पर असर पड़ने के कारण उसे अंडे की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने भारत से अंडे खरीदने का फैसला किया था।

मार्च में, श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया था। आयात किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\