खेल की खबरें | चांदीमल के 153 रन से आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट पारी में यह श्रीलंका का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट पारी में यह श्रीलंका का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के लिए चुनौती पेश कर रहे श्रीलंका को पूर्व कप्तान चांदीमल ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने अब तक आठ घंटे से अधिक की अपनी पारी में 293 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का मारा है। लंच के समय प्रबाथ जयसूर्या उनका साथ निभा रहे थे। जयसूर्या ने अभी खाता नहीं खोला है।

चांदीमल ने अपने करियर में पांचवीं बार 150 रन के आंकड़े को पार किया। वह 2017 में दिल्ली में भारत के खिलाफ 164 रन के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ने के करीब हैं।

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत 67 रन की बढ़त के साथ की। चांदीमल और रमेश मेंडिस ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े जिसके बाद मिशेल स्टार्क ने तीसरी नई गेंद से मेंडिस (29) को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा।

कप्तान पैट कमिंस ने लंच से पहले महेश तीक्षणा (10) को बोल्ड किया।

श्रीलंका ने पहला टेस्ट तीसरे दिन लंच से पहले ही 10 विकेट से गंवा दिया था जिसके बाद टीम ने दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी की।

आस्ट्रेलिया का वार्न-मुरली ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखना तय है लेकिन श्रीलंका दुनिया की नंबर एक टीम को हराकर श्रृंखला बराबर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीलंका को सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक बार फिर ओशादा फर्नांडो को कोविड-19 स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारना पड़ा। ओशादा को श्रृंखला में दूसरी बार स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतारा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू