SL vs Pak 1st Test 2023: धनंजय डि सिल्वा के शतक से श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए 312 रन

घुटने की चोट के कारण एक साल बाद वापसी कर रहे अफरीदी ने 86 जबकि नसीम ने 90 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए.

dhananjaya de silva (Photo Credit: Twitter)

घुटने की चोट के कारण एक साल बाद वापसी कर रहे अफरीदी ने 86 जबकि नसीम ने 90 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए. श्रीलंका ने रविवार को पहले सत्र में 54 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उप कप्तान डिसिल्वा ने टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया. यह भी पढ़ें: IND vs WI: हमें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए फॉर्म में चल रहे रहाणे जैसे खिलाड़ी की जरूरत, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का बयान

दूसरे दिन 94 रन से आगे खेलने उतरे डिसिल्वा ने अफरीदी की गेंद पर एक रन के साथ पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक पूरा किया. यह उनका गॉल में भी तीसरा शतक है. पाकिस्तान ने विकेटों की तलाश में दूसरी नई गेंद ली तो नसीम ने प्रबाथ जयसूर्या को विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच करा दिया.

डिसिल्वा भी 122 रन बनाने के बाद शान मसूद को कैच दे बैठे। उन्होंने 214 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के मारे. कासुन रजिता (08) और विश्व फर्नांडो (नाबाद 21) ने अंतिम विकेट के लिए 29 रन जोड़े. रजिता लंच से पहले के अंतिम ओवर में आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज बने. श्रीलंका ने सुबह के सत्र में 70 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How To Watch India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 4th T20I Match Live Streaming In India: यहां जाने कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त?

India vs New Zealand 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी