खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट और श्रृंखला जीतने की दहलीज पर श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा, बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या और कामचलाऊ गेंदबाज कामिंदु मेंडिस ने दो-दो विकेट चटकाकर दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा, बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या और कामचलाऊ गेंदबाज कामिंदु मेंडिस ने दो-दो विकेट चटकाकर दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

दिन का खेल खत्म होने पर मेहदी हसन 49 गेंद में सात चौकों की मदद से 44 जबकि ताइजुल इस्लाम 10 रन बनाकर खेल रहे थे।

बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए अब भी 243 रन की दरकार है और उसकी हार लगभग तय नजर आ रही है।

मेजबान टीम के लिए मोमीनुल हक (50) ने श्रृंखला का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का मारा।

इससे पहले श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 102 रन से की। एंजेलो मैथ्यूज (56) ने 39 रन से आगे खेलते हुए श्रृंखला का अपना पहला और करियर का 41वां अर्धशतक जड़ा।

शाकिब अल हसन ने मैथ्यूज को बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में 74 गेंद में पांच चौके मारे।

इसके कुछ देकर बाद श्रीलंका ने सात विकेट पर 157 रन के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी।

श्रीलंका ने पहली पारी में 531 रन बनाए थे और फिर बांग्लादेश को 178 रन पर ढेर करके 353 रन की बढ़त हासिल की थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने लंच से पहले आठ ओवर में कोई विकेट नहीं गंवाया।

लंच के बाद दूसरे ही ओवर में जयसूर्या ने महमूदुल हसन (24) को बोल्ड करके श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई।

तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने इसके बाद जाकिर हसन (19) को स्लिप में धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराया।

कप्तान नजमुल हसन शंटो श्रृंखला में पहली बार दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन 20 रन बनाने के बाद लाहिरू कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मोमीमुल ने 55 गेंद में अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा किया लेकिन जयसूर्या की अगली गेंद पर आउट हो गए।

शाकिब (36) और लिटन दास (38) ने 61 रन जोड़कर पारी को संवारा लेकिन इन दोनों के चार रन के भीतर पवेलियन लौटने से बांग्लादेश की रही सही उम्मीद भी टूट गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी