जरुरी जानकारी | श्रीलंका ने 286 वस्तुओं से आयात प्रतिबंध हटाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने लगभग 300 वस्तुओं पर तत्काल प्रभाव से आयात प्रतिबंध हटा दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की।
कोलंबो, 10 जून श्रीलंका ने लगभग 300 वस्तुओं पर तत्काल प्रभाव से आयात प्रतिबंध हटा दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की।
इस फैसले से संकेत मिलने लगे हैं कि श्रीलंका कई दशकों के बाद आए अपने आर्थिक संकट से धीरे-धीरे उबर रहा है।
श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के कारण पिछले साल भीषण आर्थिक संकट में फंस गया था। इसके बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत हो गई थी और देशभर में जनाक्रोश फैल गया था।
श्रीलंका ने विदेशी मुद्रा संकट के कारण अप्रैल, 2022 में अंतरराष्ट्रीय कर्ज न चुका पाने की घोषणा की थी।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च में तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज मिलने के बाद श्रीलंका की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
वित्त मंत्रालय ने बयान दिया, “अर्थव्यवस्था में सुधार के बाद 286 वस्तुओं के आयात पर लगे प्रतिबंध को शुक्रवार आधी रात से हटा दिया गया है।”
बयान के अनुसार, वाहन आयात समेत 928 वस्तुओं पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। वाहनों के आयात पर मार्च, 2020 में प्रतिबंध लगा दिया गया था।
वित्त राज्यमंत्री शेहान सेमासिंघे ने कहा, “आयातित सामान से उपभोक्ताओं को विकल्प मिलेंगे, जिससे महंगाई पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)