विदेश की खबरें | श्रीलंका ने संसदीय चुनाव के लिए आठ देशों से पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका निर्वाचन आयोग ने बताया कि देश में अगले महीने होने वाले आम चुनाव की निगरानी के लिए आठ देशों के पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, नौ अक्टूबर श्रीलंका निर्वाचन आयोग ने बताया कि देश में अगले महीने होने वाले आम चुनाव की निगरानी के लिए आठ देशों के पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका में 14 नवंबर को संसदीय चुनाव कराए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष आर. एम. ए. एल. रत्नायके ने बताया कि क्षेत्रीय देशों, रूस, राष्ट्रमंडल देश और यूरोपीय संघ से पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है, जो चुनाव कार्यवाही पर निगरानी रखेंगे।

न्यूज पोर्टल ‘न्यूजफर्स्ट.आईके’ ने बताया कि ‘एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शन’ के पर्यवेक्षक भी आम चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया था।

इस बीच, देश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों की सूची बनाने और नया गठबंधन बनाने का प्रयास कर रही हैं।

श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए 11 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\