खेल की खबरें | धनंजय डिसिल्वा के नाबाद शतक से श्रीलंका मजबूत स्थिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. धनंजय डिसिल्वा के करियर के आठवें शतक की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन गुरुवार को यहां अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 328 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

गॉल, दो दिसंबर धनंजय डिसिल्वा के करियर के आठवें शतक की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन गुरुवार को यहां अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 328 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

श्रीलंका को अब 279 रन की बढ़त हासिल हो गयी है। पूरी संभावना है कि खेल के पांचवें और आखिरी दिन वह अपनी पारी जल्द समाप्त करके स्पिनरों के अनुकूल परिस्थितियों में वेस्टइंडीज को कड़ी चुनौती देगा।

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के 204 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर 49 रन की बढ़त हासिल की थी लेकिन तब उसके बल्लेबाजों को स्पिनरों को खेलने में परेशानी हुई थी।

श्रीलंका की दूसरी पारी का आकर्षण धनंजय का नाबाद शतक रहा। वह अभी 153 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके लिये उन्होंने 259 गेंदों का सामना करके 11 चौके और दो छक्के लगाये हैं। उनके साथ लसिथ इम्बुलदेनिया 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों ने अभी तक नौवें विकेट के लिये 107 रन की साझेदारी की है।

श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 46 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने चरित असलंका (19) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद धनंजय ने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (66) का अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 78 रन की साझेदारी की।

निसांका के आउट होने के बाद भी धनंजय ने एक छोर से क्रीज संभाले रखी और प्रवाहमय बल्लेबाजी की। निचले क्रम में इम्बुलदेनिया के अलावा रमेश मेंडिस (25) ही उनका कुछ साथ दे पाये।

वेस्टइंडीज की तरफ से वीरासामी पेरूमल ने तीन, रोस्टन चेज ने दो और क्रेग ब्रेथवेट ने एक विकेट लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\