जरुरी जानकारी | श्रीलंका को इस साल 10 लाख पर्यटक आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने शनिवार को कहा कि उनके देश में सियासी स्थिरता बहाल होने के साथ ही सरकार ने इस साल 10 लाख पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य रखा है जिनमें बड़ी संख्या भारतीय पर्यटकों की होगी।

अहमदाबाद, 20 अगस्त श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने शनिवार को कहा कि उनके देश में सियासी स्थिरता बहाल होने के साथ ही सरकार ने इस साल 10 लाख पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य रखा है जिनमें बड़ी संख्या भारतीय पर्यटकों की होगी।

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद के दौरे पर पहुंचे फर्नांडो ने कहा कि उनके देश में राजनीतिक अस्थिरता का दौर अब बीत चुका है और फिर से पर्यटन गतिविधियों के जोर पकड़ने की उम्मीद है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन की काफी गुंजाइश है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के साथ काफी समानताएं देख सकते हैं। मुझे लगता है कि अगला साल काफी हद तक भारत को समर्पित होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस साल अभी तक पांच लाख से अधिक पर्यटक श्रीलंका पहुंच चुके हैं। साल के अंत तक इसके 10 लाख पर्यटकों तक पहुंच जाने का अनुमान है जिसमें भारत की बड़ी भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में सर्वाधिक 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका का रुख किया था जिससे इस देश को चार-पांच अरब डॉलर का राजस्व मिला था।

साल 2022 के अंत तक फर्नांडो ने दो अरब डॉलर का पर्यटन राजस्व मिलने की संभावना जताई।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी