विदेश की खबरें | श्रीलंकाः महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की घटना के विरोध में हड़ताल पर गए डॉक्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत के अनुराधापुरा में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की वारदात के बाद साथी चिकित्सकों ने बुधवार को 24 घंटे के लिए हड़ताल का ऐलान किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 12 मार्च श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत के अनुराधापुरा में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की वारदात के बाद साथी चिकित्सकों ने बुधवार को 24 घंटे के लिए हड़ताल का ऐलान किया।

महिला चिकित्सक के साथ यह वारदात तब हुई जब सोमवार को वह रात्रि पाली की ड्यूटी खत्म कर अपने आवास जा रही थीं।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर का पीछा कर रहे व्यक्ति ने उस पर चाकू तान दिया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

चिकित्सकों की यूनियन ‘गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन’ (जीएमओए) ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

संदिग्ध आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सैन्य भगौड़े के तौर पर हुई है जो मादक पदार्थ से जुड़े अपराध में तीन दिन पहले ही जेल से छूटा था।

हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भी चिकित्सकों की यूनियन ने कहा कि वे हड़ताल जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now