देश की खबरें | श्रीलंका ने तमिलनाडु के 15 मछुआरों को पकड़ा, स्टालिन ने केंद्र को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कम से कम 15 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने की सूचना प्रदेश के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को केंद्र को दी। उन्होंने केंद्र से मछुआरों की रिहाई और नौकाओं को वापस लाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

चेन्नई, 10 जुलाई तमिलनाडु के कम से कम 15 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने की सूचना प्रदेश के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को केंद्र को दी। उन्होंने केंद्र से मछुआरों की रिहाई और नौकाओं को वापस लाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर कहा कि श्रीलंका द्वारा 15 मछुआरों की गिरफ्तारी किए जाने और मछली पकड़ने वाली उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने से राज्य में मछुआरा समुदाय में तनाव और भय व्याप्त है।

दो नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले मछुआरों को नौ जुलाई को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था। हजारों मछुआरों की आजीविका भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा के पास पानी में मछली पकड़ने की गतिविधियों पर निर्भर करती है। वे अपने परिवार और समुदाय का भरण-पोषण करने के लिए पूरी तरह से मछली पकड़ने पर निर्भर हैं।

स्टालिन ने लिखा, “दुर्भाग्य से, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा (मछुआरों को) पकड़े जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मछुआरे और उनके परिवार गहरी पीड़ा और अनिश्चितता में हैं।”

मुख्यमंत्री ने पकड़े गए मछुआरों को तुरंत रिहा कराने और जब्त की गईं नौकाओं की वापसी सुनिश्चित करने के लिए मंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

उन्होंने पत्र में लिखा, “राजनयिक माध्यम से, हम एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंच सकते हैं जो भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखते हुए हमारे मछुआरों के अधिकारों एवं आजीविका का सम्मान करे। मुझे आपके कार्यालय से सकारात्मक प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now