खेल की खबरें | श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान चामारी अटापट्टू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की ।

केपटाउन, 11 फरवरी कप्तान चामारी अटापट्टू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की ।

अटापट्टू ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 50 गेंद में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाये जो महिला विश्व कप में किसी बल्लेबाज का श्रीलंका के लिये सर्वोच्च स्कोर है ।

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये 130 रन का लक्ष्य मिला लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों ने उन्हें नौ विकेट पर 126 रन पर ही रोक दिया ।

श्रीलंका की 2016 के बाद दक्षिण अफ्रीका पर टी20 क्रिकेट में यह पहली जीत है ।

श्रीलंका की शुरूआत धीमी रही और पहले तीन ओवर में चार रन ही बने लेकिन अटापट्टू ने नोंकुलुलेको एमलाबा को लगातार चौके जड़कर दबाव हटाया । सलामी बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा को नडाइन डे क्लेर्क ने मिडविकेट पर लपकवाया ।

दूसरे छोर से अटापट्टू ने इसी गेंदबाज को नौ गेंद में पांच चौके लगाये । सत्रह वर्ष की विष्मी गुणरत्ने को जमने में समय लगा लेकिन उसने कप्तान का बखूबी साथ देते हुए 34 गेंद में 35 रन बनाये । दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़े जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिये श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी है ।

दोनों के विकेट हालांकि लगातार गेंदों पर गिरने से श्रीलंका की रनगति पर अंकुश लग गया । शबनम इस्माइल ने 19वें ओवर में निलाक्षी डिसिल्वा को आउट किया जबकि मरियाने काप ने आखिरी ओवर में पांच ही रन दिये ।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही । सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स को पांचवीं गेंद हेलमेट पर लगी जिसके बाद उन्हें दो बार कनकशन टेस्ट देना पड़ा ।

आफ स्पिनर ओशादी रणसिंघे ने पावरप्ले के आखिरी से पहले ओवर में चार डॉट गेंद डालकर दबाव बनाया और ब्रिट्स का विकेट भी लिया ।

काप भी 11 रन बनाकर आठवें ओवर में इनोका रणवीरा का शिकार हुई । रणवीरा ने लौरा वोल्वार्ट (18) को भी पवेलियन भेजा । दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 72 के स्कोर पर पवेलियन में थी । आखिरी क्षणों में सिनालो जाफ्टा और इस्माइल के रन आउट होने से दक्षिण अफ्रीका तीन रन से चूक गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\