देश की खबरें | डीयू में एसआरसीसी शीर्ष विकल्प, बी.कॉम (ऑनर्स) सर्वाधिक पसंदीदा पाठ्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की 2025-26 की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) सबसे पसंदीदा कॉलेज और बी.कॉम (ऑनर्स) सबसे अधिक मांग वाला पाठ्यक्रम बनकर उभरा है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की 2025-26 की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) सबसे पसंदीदा कॉलेज और बी.कॉम (ऑनर्स) सबसे अधिक मांग वाला पाठ्यक्रम बनकर उभरा है।

विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में उपलब्ध 1,549 पाठ्यक्रम-कॉलेज ‘कॉम्बिनेशन’ में से 1,414 ‘कॉम्बिनेशन’ के लिए कुल 1.68 करोड़ (1,68,36,462) वरीयताएं दर्ज की हैं।

डीयू द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सीएसएएस पोर्टल पर 3,05,357 छात्रों ने पंजीकरण कराया और उनमें से 2,39,890 ने 69 कॉलेजों और विभागों में 79 स्नातक कार्यक्रमों में प्रस्तावित 71,642 सीट के लिए सफलतापूर्वक अपनी वरीयता दर्ज कराई।

लैंगिक आधार पर 1,27,284 (53.06 प्रतिशत) आवेदन छात्राओं से, 1,12,603 (46.93 प्रतिशत) आवेदन छात्रों से तथा तीन आवेदन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों से प्राप्त हुए।

अनाथ कोटे के तहत कुल 512 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि एकल बालिका कोटे के तहत 7,243 छात्राओं ने आवेदन किया है। एक छात्र ने अधिकतम 1,414 वरीयताएं प्रस्तुत की हैं, जबकि इसका औसत 83 है।

शीर्ष पांच सर्वाधिक पसंदीदा कार्यक्रमों में बी.कॉम (ऑनर्स), बी.कॉम, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान, और बीए (ऑनर्स) इतिहास शामिल हैं।

कॉलेजों में, एसआरसीसी को सबसे अधिक 38,795 प्रथम वरीयता प्राप्त हुई है, उसके बाद हिंदू कॉलेज (31,901), हंसराज कॉलेज (15,902), सेंट स्टीफन कॉलेज (12,413) और मिरांडा हाउस (11,403) का स्थान है।

विषयों के अनुसार, 58.89 प्रतिशत उम्मीदवारों ने मानविकी आधारित कार्यक्रम, 20.89 प्रतिशत ने वाणिज्य और 20.22 प्रतिशत ने विज्ञान आधारित पाठ्यक्रम का विकल्प चुना है।

बीए में शीर्ष तीन कॉम्बिनेशन’ बीए (इतिहास के साथ राजनीति विज्ञान), बीए (अर्थशास्त्र के साथ राजनीति विज्ञान) तथा बीए (अंग्रेजी के साथ अर्थशास्त्र) हैं।

डीयू में 14 जुलाई तक जमा की गई वरीयताओं के आधार पर ‘ अनुमानित रैंक’ मंगलवार शाम पांच बजे विद्यार्थियों के डैशबोर्ड पर जारी की जाएगी। छात्र बुधवार (16 जुलाई) रात 11:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताओं को संपादित कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट