जरुरी जानकारी | स्प्राइट एग्रो का मुनाफा राजस्व बढ़ने के कारण जून तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 9.15 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्प्राइट एग्रो लि. का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 46.6 प्रतिशत बढ़कर 9.15 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई, 25 जुलाई स्प्राइट एग्रो लि. का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 46.6 प्रतिशत बढ़कर 9.15 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 17.38 प्रतिशत बढ़कर 62.02 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यह 52.88 करोड़ रुपये था।
अनुबंध खेती और ग्रीनहाउस तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी ने कहा कि वह विकास और परिचालन आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए अपने वित्तीय आधार को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है।
पिछले साल जून में स्प्राइट एग्रो ने राइट इश्यू के जरिए 44.87 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Eid ul Fitr 2026: भारत, सऊदी अरब और यूएई में चांद दिखने की तारीख और संभावित उत्सव
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
LPG की किल्लत के डर से देशभर में 'इंडक्शन' की भारी मांग: रसोई गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक कुकिंग की ओर बढ़ रहे लोग
\