जरुरी जानकारी | स्पॉटिफाई दुनिया भर में करीब 1,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यह स्पॉटिफाई में इस साल होने वाली तीसरी छंटनी होगी। इसके पहले जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की गई थी।

यह स्पॉटिफाई में इस साल होने वाली तीसरी छंटनी होगी। इसके पहले जनवरी में करीब छह प्रतिशत कर्मचारियों और जून में दो प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की गई थी।

स्पॉटिफाई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डेनियल इक ने सोमवार को कंपनी के ब्लॉग पर 17 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकरियों में यह कटौती 'रणनीति’ के तहत की जा रही है जिसमें कम श्रमबल के साथ मुनाफे पर जोर दिया गया है।

हालांकि इक ने अपनी पोस्ट में हटाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई। लेकिन कंपनी के एक प्रवक्ता ने करीब 1,500 कर्मचारियों को दुनिया भर में हटाए जाने की पुष्टि की।

स्टॉकहोम स्थित कंपनी साल 2023 में सितंबर तक 46.2 करोड़ यूरो यानी करीब 50 करोड़ डॉलर के शुद्ध घाटे में रही है।

स्पॉटिफाई ने कोविड-19 महामारी के दौरान कर्मचारियों, सामग्री और विपणन पर 2020 और 2021 में बड़े पैमाने पर निवेश किया था। उसके लिए कंपनी ने सस्ती दरों पर कर्ज लिए थे लेकिन बाद में ब्याज दर बढ़ने से कंपनी की समस्याएं बढ़ने लगीं।

इक ने भी अपनी पोस्ट में इसका जिक्र करते हुए कहा, "पिछले साल दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दीं। अब हम खुद को बहुत मुश्किल हालात में पा रहे हैं। बीते एक साल में लागत घटाने की तमाम कोशिशों के बावजूद हमें लागत ढांचे पर खास ध्यान देने की जरूरत है।"

महामारी के दौरान कारोबार में तेजी से विस्तार करने वाली कई अन्य प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों- अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और आईबीएम ने भी इस साल हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू