देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदनों की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जिसमें पात्र एथलीटों, कोचों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थाओं को स्व-नामांकन और कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति दी गयी है।

नयी दिल्ली, 20 मई खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जिसमें पात्र एथलीटों, कोचों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थाओं को स्व-नामांकन और कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति दी गयी है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून है।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इस वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।’’

इसके मुताबिक, ‘‘ महामारी के कारण पिछले साल खेल मंत्रालय ने पहली बार आवेदकों के स्व-नामांकन की अनुमति दी थी। इस साल भी खिलाड़ियों को खुद से नामांकन की अनुमति होगी। राष्ट्रीय खेल महासंघ भी शीर्ष सम्मान के लिए एथलीटों का नामांकन कर सकेंगे।’’

इससे पहले 2019 तक आवेदकों को आवेदन करने में सक्षम होने के लिए सिफारिशों की आवश्यकता थी। पिछले साल हालांकि इस शर्त को हटा दिया गया था क्योंकि लॉकडाउन के कारण लोगों का कही आना-जाना संभव नहीं था।

पिछले साल ऑनलाइन समारोह में 74 प्राप्तकर्ताओं ने पुरस्कार लिये थे।

इस दौरान पुरस्कार राशि में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को 25 लाख रुपये, अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख रुपये, द्रोणाचार्य (जीवनपर्यंत) 15 लाख रुपये और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये पुरस्कार राशि के तौर पर दिये गये थे।

इसके साथ ही अभूतपूर्व कदम के तहत पिछले साल क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालिंपियन मरियप्पन थंगावेलु और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को संयुक्त रूप से खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू