देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने नीरज और तीन खिलाड़ियों के विदेश में अभ्यास शिविर की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.   खेल मंत्रालय ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के ब्रिटेन के लोबोरो विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 19 नवंबर   खेल मंत्रालय ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के ब्रिटेन के लोबोरो विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज, कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज और फिजियोथेरेपिस्ट ईशान मारवाहा के साथ 63 दिनों के लिए लोबोरो में प्रशिक्षण लेंगे।

नीरज के अलावा, सरकार की मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने शुक्रवार को अपनी 86वीं बैठक में बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, पहलवान दीपक पूनिया , भाला फेंक और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता अन्नू रानी के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी।

इन सभी एथलीटों के प्रशिक्षण की अनुमानित लागत लगभग 94 लाख रुपये होगी, जिसे खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) के तहत मंजूरी दी जाएगी।

श्रीकांत ने अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ जकार्ता के प्रिज्मा स्पोर्ट्स क्लब में 29 दिनों तक अभ्यास करेंगे।

दीपक 34 दिनों के लिए मिशिगन में अपने फिजियोथेरेपिस्ट के साथ रहेंगे, जबकि अनु रानी अपने फिजियोथेरेपिस्ट के साथ जर्मनी के लीचथलेटिक-जेमिनशाफ्ट (एलजी) ऑफेनबर्ग में कोच वर्नर डेनियल के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेंगी। डेनियल ने पहले नीरज को भी प्रशिक्षण दिया था ।

इनके लिए कोष भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत प्रदान किया जायेगा और इसमें खिलाड़ी और उनके सहयोगी स्टाफ की उड़ान, आवास, स्थानीय यात्रा और अन्य खर्चों जैसे की भोजन की लागत शामिल होगी।

इस दौरान टॉप्स हर खिलाड़ी को अपने प्रवास के दौरान किसी भी अन्य खर्च के लिए प्रति दिन 50 अमेरिकी डॉलर का ‘आउट-ऑफ-पॉकेट’ भत्ता (जेब खर्च) भी प्रदान करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\