देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने भारतीय फुटबॉल टीमों की एशियाई खेलों में भागीदारी को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय के मौजूदा चयन मानदंडों में ढील देने के फैसले के बाद भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों का चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों में भागीदारी का रास्ता साफ हो गया।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई खेल मंत्रालय के मौजूदा चयन मानदंडों में ढील देने के फैसले के बाद भारत की पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों का चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों में भागीदारी का रास्ता साफ हो गया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इससे पहले इस आधार पर भारतीय फुटबॉल टीमों को एशियाई खेलों में भाग लेने की मंजूरी नहीं दी क्योंकि वह रैंकिंग में एशिया की शीर्ष आठ टीमों में शामिल नहीं हैं।

इसके बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खेल मंत्रालय से अपील की थी। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की थी।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ट्वीट किया,‘‘ भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीम आगामी एशियाई खेलों में भाग लेंगी।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘ भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने इन दोनों टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नियमों में ढील देने का फैसला किया है। वर्तमान मानदंडों के हिसाब से दोनों टीम क्वालीफाई नहीं कर रही थी।’’

ठाकुर ने कहा,‘‘ हाल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए मंत्रालय ने नियमों में ढील देने का फैसला किया। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को गौरवान्वित करेंगे।’’

मंत्रालय के टीम प्रतियोगिताओं के लिए चयन मानदंडों के अनुसार अपने संबंधित खेल में महाद्वीपीय रैंकिंग में शीर्ष आठ पर रहने वाली टीमों को ही एशियाई खेलों में खेलने की अनुमति दी जाती है।

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की एशिया में रैंकिंग 18 जबकि महिला टीम की 11 है।

एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\