देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की जिसने पहली बार प्रतिष्ठित थॉमस कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा।

नयी दिल्ली, 15 मई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की जिसने पहली बार प्रतिष्ठित थॉमस कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा।

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को थॉमस कप के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया।

ठाकुर ने बयान में कहा, ‘‘मलेशिया, डेनमार्क और इंडोनेशिया के खिलाफ प्ले आफ में लगातार मुकाबलों में जीत की भारत की असाधारण उपलब्धि नियमों में छूट की हकदार है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गर्व के साथ उस टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा करता हूं जिसने भारतीयों को इस सप्ताहांत खुशी के पल दिए।’’

ठाकुर ने इस एतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने जब भी कोर्ट पर कदम रखा तो जीत दर्ज की। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह में से पांच मैच में महत्वपूर्ण अंक जुटाए जिसमें तीन मुकाबले नॉकआउट चरण के रहे।’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के खिलाफ पहला मैच जीतकर अपना जज्बा दिखाया। मुझे यकीन है कि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला तथा कृष्ण प्रसाद गारगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की पुरुष युगल जोड़ी और प्रियांशु राजावत को इस एतिहासिक अभियान का हिस्सा बनकर काफी फायदा हुआ होगा।’’

खेल मंत्रालय ने कहा कि उसने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में खेलने का समर्थन करके इस अभूतपूर्व सफलता में योगदान दिया है।

बयान के अनुसार, ‘‘जनवरी में 10 हफ्ते के राष्ट्रीय शिविर से खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर में सुधार में मदद मिली। युगल खिलाड़ियों की सहायता के लिए कोच के रूप में मथियास बो को जोड़ना भी महत्वपूर्ण रहा।’’

इसमें कहा गया, ‘‘पिछले चार साल में मंत्रालय ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर 67 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए हैं जिसमें विदेशी और भारतीय कोच का वेतन भी शामिल है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘पिछले साल मंत्रालय ने 14 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के हिस्सा लेने का खर्चा उठाया जिस पर चार करोड़ 50 लाख रुपये खर्च हुए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट