देश की खबरें | खेल जगत ने पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली . देहरादून हाइवे पर भयानक कार दुर्घटना में बाल बाल बचे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की समूचे खेल जगत ने कामना की है ।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली . देहरादून हाइवे पर भयानक कार दुर्घटना में बाल बाल बचे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की समूचे खेल जगत ने कामना की है ।

चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया ,‘‘ तुम्हारे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।मेरी प्रार्थनायें तुम्हारे साथ है ।’’

भारत के पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘‘ऋषभ पंत के लिये प्रार्थना । शुक्र है कि वह खतरे से बाहर है । उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना ।’’

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा ,‘‘ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना । बहुत ही जल्दी स्वस्थ हो जाओ ।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह पूरा उपाय कर रहे हैं कि पंत को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मिले ।

बोर्ड सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा ,‘‘ बोर्ड यह सुनिश्चित करेगा कि ऋषभ को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मिले ताकि वह इस स्थिति से बाहर निकल सके।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बीसीसीआई पंत के परिवार के संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी प्रार्थनायें ऋषभ के लिये । उम्मीद है कि वह जल्दी स्वस्थ होगा । हम उसे पूरा सहयोग करेंगे ।’’

पंत की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने कहा ,‘‘ ऋषभ के लिये प्रार्थना । जल्दी स्वस्थ हो जाओ कप्तान ।’’

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने लिखा ,‘‘ उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे भाई । आपके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा हूं ।’’

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने ट्वीट किया ,‘‘ पंत के लिये दुआ कर रहा हूं ।’’

वहीं तेज गेंदबाज हसन अली ने लिखा ,‘‘ उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है । पंत के जल्दी ठीक होने की दुआ । ईंशाअल्लाह जल्दी ही मैदान पर उतरोगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट