IND vs ENG Test Series 2024: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन का मानना, भारत को स्पिनर दिलायेंगे जीत

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन का मानना है कि भारत का शानदार स्पिन आक्रमण बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ पांच मैच की घरेलू श्रृंखला में उन्हें जीत दिलायेगा

Michael Atherton (Photo Credit: @SkyCricket)

IND vs ENG Test Series 2024: लंदन, 21 जनवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन का मानना है कि भारत का शानदार स्पिन आक्रमण बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ पांच मैच की घरेलू श्रृंखला में उन्हें जीत दिलायेगा. पहला टेस्ट गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होगा. इंग्लैंड ने भारत में अभ्यास मैच खेलने के बजाय अबुधाबी में तैयारी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम में सिर्फ जैक लीच ही अनुभवी स्पिनर हैं जबकि टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद कम अनुभवी हैं. भारतीय टीम में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिनर शामिल हैं. यह भी पढ़ें: रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल से निपटने के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मिला गुरुमंत्र, केविन पीटरसन ने बताया कैसे खेलें

एथरटन ने ‘स्काईस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत जीत जायेगा. उनके स्पिनर इंग्लैंड से बेहतर हैं और अंत में यही निर्णायक चीज रहेगी.’’

इंग्लैंड ने भारत में अंतिम श्रृंखला 2012 में जीती थी जब ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने भारतीय स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था.

एथरटन ने कहा, ‘‘अगर आप भारत जाओ तो स्पिन बड़ी भूमिका निभाता है. इतिहास देखें तो ऐसा हुआ है और मुझे लगता है कि ऐसा हमेशा ही रहेगा. भारत के पास बहुत मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के चार स्पिनर इंग्लैंड के स्पिनरों से बहुत अलग हैं। उनके पास रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में बायें हाथ के दो ‘फिंगर’ स्पिनर हैं. उनके पास कुलदीप यादव के रूप में कलाई का स्पिनर है और रविचंद्रन अश्विन सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के पास जैक लीच के रूप में एक बेहतरीन बायें हाथ का स्पिनर है लेकिन फिर उसके पास कम अनुभवी स्पिनर टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद मौजूद हैं.’’

एथरटन ने कहा, ‘‘यह दौरा उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं.’’

भारत में पहले दिन से ही पिच के टर्न होने की उम्मीद है जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की भी बड़ी परीक्षा होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\