जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट की सेलेस्चल एविएशन के साथ निपटारे को लेकर बात जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट और विमानों को किराये पर मुहैया कराने वाली कंपनी सेलेस्चल एविएशन के बीच मामले का निपटारा करने को लेकर बातचीत आगे बढ़ चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को एनसीएलटी को दी गई।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट और विमानों को किराये पर मुहैया कराने वाली कंपनी सेलेस्चल एविएशन के बीच मामले का निपटारा करने को लेकर बातचीत आगे बढ़ चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को एनसीएलटी को दी गई।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में मामले की सुनवाई के दौरान वकील ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार कर लिया गया।

सेलेस्चल एविएशन सर्विसेज लिमिटेड ने स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अर्जी एनसीएलटी में लगाई है। इसी अर्जी पर सुनवाई के दौरान यह प्रकरण सामने आया।

मामले की अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की गई है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सेलेस्चल एविएशन ने नौ विमानों के लिए 2.99 करोड़ डॉलर के भुगतान में चूक का दावा किया है। उसके पहले भी चार अन्य विमान प्रदाता कंपनियां स्पाइसजेट के खिलाफ अदालत का रुख कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\