जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने फ्लेबो डॉट इन में निवेश किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने निजी हैसियत से स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप फ्लेबो डॉट इन में निवेश किया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह ने निजी हैसियत से स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप फ्लेबो डॉट इन में निवेश किया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
फ्लेबो डॉट इन स्वास्थ्य जांच संबंधी प्रयोगशालाओं को नमूना संग्रह सेवाएं उपलब्ध कराती है।
बयान में कहा गया है कि चिकित्सा जांचघरों को घर पर जाकर मरीज का नमूना लेने के लिए अपने एजेंट रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे इन लैब को अपने स्थानीय क्षेत्र से बाहर के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
फ्लेबो डॉट इन में 100 प्रशिक्षित लोग शामिल हैं जो ग्राहकों के घरों में जाकर रक्त और अन्य नमूने एकत्रित करते हैं।
बयान में कहा गया है कि इस टीम की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है।
सिंह स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवर्तक के साथ-साथ चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)