देश की खबरें | नागपुर में तेज गति कार बस स्टॉप से टकरायी, चार व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार एक कार के बस स्टॉप से ​​टकरा जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नागपुर, तीन अक्टूर नागपुर-अमरावती राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार एक कार के बस स्टॉप से ​​टकरा जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोंधाली थानाक्षेत्र में अपराह्न करीब दो बजकर 40 मिनट पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई निवासी डॉ आशुतोष चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति ने तेज गति से अपनी कार चलाते समय वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के डिवाइडर को पार करके बस स्टॉप से ​​जा टकराया जिसमें वहां खड़े लोगों को टक्कर लगी।’’

उन्होंने बताया कि चैताली विनोद सोनबरसे (15), बंडू नागोराव सलवानकर (55), शौर्य सुबोध डोंगरे (8) और शैराली सुबोध डोंगरे (6) के रूप में पहचाने गए चार व्यक्तियों की मौत हो गई। ये सभी सतनावरी गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि वहीं ललिता बाबूराव सोनबरसे (55) का यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी गई है।

अधिकारी ने कहा कि त्रिपाठी डॉ पंजाबराव देशमुख मेडिकल कॉलेज, अमरावती में एक प्रशिक्षु चिकित्सक हैं और वह दो महिला प्रशिक्षु डॉक्टरों के साथ कार में हिंगना की ओर जा रहे थे।

कोंधाली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि त्रिपाठी को भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड