विदेश की खबरें | साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं मालदीव के साथ 'विशेष' संबंध : भारतीय उच्चायोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मालदीव के साथ भारत के ‘विशेष संबंध’ साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। भारतीय उच्चायोग ने यहां मालदीव के साथ संसदीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विश्वास जताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

माले, 26 जुलाई मालदीव के साथ भारत के ‘विशेष संबंध’ साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। भारतीय उच्चायोग ने यहां मालदीव के साथ संसदीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विश्वास जताया।

मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने बृहस्पतिवार को संसद के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की।

मालदीव की संसद के आधिकारिक अकाउंट से बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर किये गये एक पोस्ट में कहा गया, “मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने ‘पीपुल्स मजलिस’ के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की।”

वहीं भारतीय उच्चायोग ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहा, “ मालदीव के साथ भारत के विशेष संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। हम अपने संसदीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए तत्पर हैं।”

महावर ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच ‘निरंतर घनिष्ठ संबंधों’ को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए ‘अटूट’ प्रतिबद्धता दोहराई थी। साथ ही उन्होंने हिंद महासागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।

पिछले साल नवंबर में मुइज्जू ने मालदीव के राष्ट्रपति का पद संभाला था तभी से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गये थे।

मुइज्जू को चीन के प्रति झुकाव वाले नेता के तौर पर देखा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO