देश की खबरें | विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल : भारत ने 33 पदक के साथ अभियान खत्म किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने अंतिम दिन चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीतकर इटली के तूरिन में चल रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपना अभियान कुल 33 पदकों के साथ खत्म किया।
नयी दिल्ली, 16 मार्च भारत ने अंतिम दिन चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीतकर इटली के तूरिन में चल रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपना अभियान कुल 33 पदकों के साथ खत्म किया।
भारत ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक जीते।
स्नोशूइंग में भारत ने पहले जीते गए छह पदक में चार और पदक जोड़े। वासु तिवारी, शालिनी चौहान और तान्या ने 25 मीटर स्नोशूइंग स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि जहांगीर ने इसी वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें
राधा देवी और निर्मला देवी ने इंटरमीडिएट स्लालोम (क्रमशः एफ01 और एफ04) में रजत पदक जीते जबकि अभिषेक कुमार ने नोविस स्लालोम (एम02) में एक और रजत पदक हासिल किया।
आकृति ने क्रॉस कंट्री स्कीइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर क्लासिकल टेक्नीक (एफ02 वर्ग) में कांस्य पदक जीता।
फ्लोरबॉल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।
भारत ने स्नोशूइंग और अल्पाइन स्कीइंग में 10-10 पदक जीते जबकि स्नोबोर्डिंग में छह पदक हासिल किए।
शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग और फ्लोरबॉल ने देश को क्रमशः चार, दो और एक पदक दिलाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)