देश की खबरें | विशेष अदालत ने भाजपा विधायक की गिरफ्तारी का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनप्रतिनिधियों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने 2013 मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर भाजपा खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, सात जनवरी जनप्रतिनिधियों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने 2013 मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर भाजपा खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

सैनी को 2013 के दंगों में धार्मिक स्थल के अपमान और साम्प्रदायिक घृणा फैलाने के मामले में अदालत में पेश होना था।

सैनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए विशेष न्यायाधीश रामसुध सिंह ने पुलिस को आदेश दिया कि वह विधायक को गिरफ्तार कर 11 जनवरी तक उसके समक्ष पेश करे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 2013 में हुए दंगों के दौरान 21 फरवरी को जानसठ थाना क्षेत्र के कवल गांव में धार्मिक स्थान के अपमान और साम्प्रदायिक घृणा फैलाने के मामले में सैनी के खिलाफ धारा 153 ए और 295 के तहत मामला दर्ज किया था।

कवल गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सैनी 2017 में विधानसभा चुनावों में जीत कर विधायक बने।

उनके खिलाफ 2013 के दंगों के दौरान ही हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया गया। इस मामले में 27 अन्य लोग भी आरोपी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू